PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 : केंद्र सरकार समय समय पर विभिन्न वर्गों को विभिन्न विभिन्न प्रकार की स्कीमों को शुरू करके आर्थिक व सामाजिक लाभ देने का काम करती है। किसान अन्न उत्पन्न करता है, बिना अन्न के कोई जीवित नहीं रह सकता।
देश की जीडीपी में किसानों का भी अहम रोल है। किसान देश की रीड की हड्डी है, अगर किसान कृषि नहीं करेगा तो देश की सारी जनसंख्या भूख से ग्रसित हो सकती है। किसान पैसा बेरोजगारी को भी काम करता है जिससे सरकारों को लाभ होता है और सरकार के आंकड़ों में सुधार का मुख्य कारण कृषि भी है। बीते कई सालों में अब लोगों का रुझान कृषि की तरफ कम होता जा रहा है। लोग अन्य व्यवसाय के साथ जुड़कर अपना जीवन यापन करना शुरू कर चुके हैं। किसानों का कृषि के प्रति रुझान कम होना यह सरकार के लिए चिंता का विषय है।
कई बार किसानों को कृषि के क्षेत्र में आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती है वह चाहे बढ़ भारी बारिश या सुख की वजह से हो। कई बार किसानों को खराब बीज की आपूर्ति पर भी उसको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इन्हीं सब नुकसानों को देखकर अब किसान अन्य व्यवसाय की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगा है।
केंद्र सरकार ने किसानों की इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अब छोटे व सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपए की आर्थिक मदद देनी शुरू की है। इस योजना का नाम केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना रखा है। इस योजना के अंतर्गत सरकार साल में ₹2000 की तीन किस्त किसान के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजती है।
इस योजना के पात्र लोगो की पहचान के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अधिक्रत कर रखा है। राज्य सरकार ही लोगो की पहचान करती है। आवेदन के बाद राज्य सरकार ब्लाक या जिला स्तर पर आवेदन की जाँच करती है।
केवल भू मालिक को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। पट्टेदार एवं माल पर जो किसान कृषि करते हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता। इसके अलावा कुछ शर्तें सरकार ने इस स्कीम को लेकर रखी हैं। किसान के पास 5 एकड़ से अधिक की सिंचाई योग्य भूमि ना हो। कृषक आयकर दाता ना हो। किसी प्रकार की सरकारी नौकरी पर ना हो।
अन्य कुछ जानकारियां आपको नीचे लेख में दी गई है जहां पर आप उनकी योग्यताओं, पात्रता एवं अपात्र शर्तों की जानकारी जान पाएंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब किसानो को समय समय पर लाभ देना है। 6000 रुपए की आर्थिक मदद सरकार देश के सभी किसानो को देती है। यह योजना भारत सरकार से 100% वित्त पोषण वाली योजना है।
इस योजना के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं। योजना की अन्य शर्त निचे लेख में दी गयी है।
अगर आप भी PM Kisan Samman Nidhi Yojana में आवेदन करना चाहते है। तो आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना संबंधी अन्य जानकारियां नीचे इस लेख में विस्तार पूर्वक समझाई गई है। अगर आपको हमारे लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगती है तो अपने दोस्तों को व जरूरतमंद परिवारों को इस लेख से जानकारी पढ़ कर जरूर अवगत करवाए जिससे वह इस योजना का फायदा उठा सके।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
विभाग का नाम | Department of Agriculture, Cooperation & Farmers Welfare, Ministry of Agriculture and Farmers Welfare, Government of India. |
आवेदन प्रारंभ तिथि | इसके लिए सरकार समय समय पर आवेदन मांगती है |
आवेदन की अंतिम तिथि | अभी कोई अंतिम तिथि तय नहीं है |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
लाभ | 6000 रुपए प्रति वर्ष |
पात्र | छोटे व गरीब किसान |
महत्वपूर्ण तिथि
- आवेदन शुरू होने की तिथि : इसके लिए सरकार समय समय पर आवेदन मांगती है (लगभग आवेदन पुरे वर्ष मांगे जाते है)
- आवेदन की अंतिम तिथि : कोई अंतिम तिथि नहीं
योजना के लिए आवेदन शुल्क
- योजना के फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है। खुद से घर बैठे भी आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
योजना की योग्यता
- भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- सभी संस्थागत भूमि धारक इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- किसान आयकर दाता ना हो।
- कोई भी सदस्य सरकारी नोकरी ना करता हो।
- भूमिहीन।
- संवैधानिक पदों के पूर्व एवं वर्तमान धारक इसके लिए योग्य नहीं है।
आवेदन शुल्क
- आवेदन शुल्क : कोई शुल्क नहीं (रुपए में)
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड.
- मोबाइल नंबर.
- BPL/APL राशन कार्ड.
- जमीन की फर्द.
PM Kisan Samman Nidhi Yojana में आवेदन कैसे करे ?
- आवेदक को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल पर जाना होगा ।
- आधार नंबर डाल कर आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओ.टी.पी. को सत्यापित करे।
- अपने आप से जुडी जानकारी फॉर्म में भरे और जमीन से जुडी जानकारी फॉर्म में दर्ज करे।
- अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करे और फाइनल रसीद का प्रिंटआउट जरुर लें।
योजना का लाभ केसे ले
Online Apply Link | Click Here | ||||
Notification Link | Click Here | ||||
Official Website | Click Here |